फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों के मसीहा: हुडा के कमलदीप ने घर को बनाया बीमार और घायल कुत्तों का आशियाना

नारनौल। हुडा निवासी कमलदीप उर्फ रोनी आज उन बेसहारा और घायल जीवों के लिए एक उम्मीद की किरण बन चुके हैं, जिन्हें दुनिया ने उनके हाल पर छोड़ दिया था। बेल्जियम से मनोविज्ञान में पीएचडी और राजस्थान विश्वविद्यालय में तीन साल तक असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुके रोनी ने कॉर्पोरेट या अकादमिक चमक-धमक की जिंदगी से दूर, अपना पूरा जीवन बेजुबान जानवरों की सेवा के नाम कर दिया है। रोनी के घर में इस समय कुल 15 कुत्ते पल रहे हैं, इससे पहले वे 5 को अडॉप्ट भी करा चुके हैं। इन सभी में 14 देशी नस्ल के और 1 पॉमेरियन ब्रीड का कुत्ता शामिल है। जब पॉमेरियन ब्रीड का यह कुत्ता रोनी को मिला था, तब उसकी आधी जीभ कटी हुई थी और पंजों से लगातार खून बह रहा था। आज रोनी की बदौलत वह पूरी तरह स्वस्थ है। रोनी इन सभी बेजुबानों को कर्मचारी कॉलोनी, महावीर चौक, हुडा पार्क, पुरानी मंडी और डोहर कलां जैसे अलग-अलग इलाकों से घायल व गंभीर अवस्था में उठाकर लाए थे और अपने खुद के पैसों से उनका इलाज कराया। मां की प्रेरणा और जज्बा: जानवरों की सेवा के ये संस्कार रोनी को अपनी मां से विरासत में मिले हैं। उनकी मां नागरिक अस्पताल में नर्सिंग डिपार्टमेंट की हेड रह चुकी हैं, जबकि पिता बिजली विभाग में कार्यरत थे। मां का जानवरों के प्रति अगाध प्रेम देखकर ही रोनी के मन में यह भाव जागा कि बेजुबानों की सेवा करना ही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। इन 15 कुत्तों की देखरेख में जुटे मां बेटे: रोजाना 5 लीटर दूध और महीने में 100 किलो आटा इनके लिए आता है। रोनी की 80 वर्षीय बुजुर्ग मां इस उम्र में भी रोज अपने हाथों से इन कुत्तों के लिए 100 से अधिक रोटियां बनाती हैं। इतना ही नहीं, मां की आधी पेंशन का हिस्सा इन्हीं बेजुबानों की देखभाल और दवाइयों पर खर्च होता है। पड़ोसियों का विरोध भी नहीं डिगा सका हौसला: राह आसान नहीं थी। इस नेक काम के दौरान रोनी को कई बार पड़ोसियों के कड़े विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। सभी कुत्ते पूरी तरह वेक्सीनेटेड हैं और उन्हें समय-समय पर टीके लगवाए जाते हैं। रोनी खुद दिन में दो बार, तीन-चार के समूहों में इन सभी कुत्तों को टहलाने के लिए बाहर ले जाते हैं। बॉक्स: रोनी का दृढ़ विश्वास है कि जब उनकी 80 साल की मां बिना थके इन बेजुबानों की सेवा में जुटी हैं, तो वे भी ताउम्र इनकी रक्षा और देखभाल करते रहेंगे। रोनी और उनकी मां की यह कहानी समाज के लिए एक अनूठी मिसाल है, जो सिखाती है कि करुणा और मानवता से बढ़कर इस दुनिया में कोई दूसरा धर्म नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें