फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में एक बार फिर सफाई कर्मचारी धरने पर, 17 टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रखने का विरोध

नगरपालिका कार्यालय के बाहर शुक्रवार को एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार ने 17 टिपर चालकों और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को दोबारा काम पर नहीं रखा है। इसी के विरोध में कर्मचारी सुबह से कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। सफाई कर्मचारी इकाई के जिला प्रधान सुनील लोहट ने कहा कि पिछली हड़ताल के बाद सरकार के साथ हुए समझौते में तय हुआ था कि किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। इसके बावजूद 17 टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रखा गया। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। सुनील लोहट ने कहा कि कर्मचारी नहीं चाहते कि दीपावली के त्योहार के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो। अभी शहर पूरी तरह साफ है और कर्मचारी भी नहीं चाहते कि त्योहार के दिनों में शहर में गंदगी फैले। उनकी मुख्य मांग यही है कि समझौते के अनुसार किसी भी कर्मचारी की नौकरी न जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल 17 लोगों की नौकरी का मामला नहीं है, बल्कि 17 परिवारों के रोजगार से जुड़ा मामला है। उनका आरोप है कि ठेकेदार सरकार के साथ हुए समझौते के बावजूद टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रख रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 17 टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रखा गया तो धरना और हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें