फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: खेल महाकुंभ के जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ (लडक़े एवं लड़कियां) के लिए जिला की ओर से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का चयन सोमवार को शुरू किया गया। पहले ही दिन जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में खूब उत्साह दिखाई दिया। फुटबाल, ऐथलेटिक्स, वुशू ताईक्वांडो सहित विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल लिए गए। ट्रायल 15 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों एवं खेल विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई जा रही है। सोमवर को तीरंदाजी के ट्रायल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कराए गए जबकि एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, रोईंग, स्विमिंग, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, वुशु और फुटबॉल के लिए ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में कराए गए। वहीं सुबह आठ और नौ बजे तथा साइकिलिंग का ट्रायल सुबह छह बजे कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर लिया गया। इसी प्रकार टेनिस के लिए ट्रायल 12 अक्टूबर को जिमखाना क्लब सेक्टर-7 में, कुश्ती लडक़ों के लिए चयन ट्रायल कुश्ती हॉल उमरी और कुश्ती लड़कियों के ट्रायल गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लिया गया। आज ये होंगे ट्रायल थ्रोबॉल, बेसबॉल, क्रिकेट, कायाकिंग एवं कैनोइंग, फेंसिंग, नेटबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस तथा ताइक्वांडो खेलों के चयन ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में 13 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से होंगे। हॉकी के लिए चयन ट्रायल 14 अक्टूबर को मारकंडेश्वर स्टेडियम शाहबाद में सुबह 9 बजे और जिम्रास्टिक के लिए ट्रायल 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में होंगे। इसी प्रकार कराटे के लिए चयन ट्रायल 15 अक्टूबर को सुबह 7 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा। वुशू के लिए इन खिलाड़ियों का हुआ चयन द्रोणाचार्य स्टेडियम के योगा हाल में वशु खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया, जिसमें विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया। कोच संतोष पासवान ने बताया कि लड़कियो के 48 किलोग्राम भार वर्ग में सीता, 52 किलोग्राम भार वर्ग में तपस्या, 56 किलोग्राम भार वर्ग में पूनम, 60 किलोग्राम भार वर्ग में उपासना, 70 किलोग्राम भार वर्ग में हरमन व 75 किलोग्राम भार वर्ग में सीमा का चयन हुआ। वहीं लड़कों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में पारस, 52 में गौरव, 56 में अमनदीप सिंह, 60 में नीरज, 65 में प्रांजूल, 70 में हरमन, 75 में हैप्पी का चयन हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें