फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सरकार की सख्ती के बावजूद धरने पर डटे पटवारी, 4 हजार से ज्यादा इंतकाल और 3 हजार जमाबंदियां अटकी

सुनील कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 08:07 PM IST

कुरुक्षेत्र। सरकार की सख्ती के बावजूद पटवारियों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिलेभर के पटवारी दिनभर धरने पर डटे रहे। पटवारियों के काम पर न आने से राजस्व विभाग से जुड़े कार्य प्रभावित रहे। जमाबंदी, इंतकाल और विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसीलों व संबंधित कार्यालयों में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में पटवारियों के धरने के चलते चार हजार से अधिक इंतकाल और करीब तीन हजार जमाबंदियां लंबित हो गई हैं। इसके अलावा करीब पांच हजार अन्य प्रमाण पत्रों का काम भी प्रभावित हुआ है। लोगों को अपने जरूरी दस्तावेजों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। धरने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिन्हें जमीन की खरीद-फरोख्त, बैंक ऋण, विरासत या अन्य जरूरी कार्यों के लिए इंतकाल और जमाबंदी की जरूरत है। कई लोग निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण वापस लौटने को मजबूर हैं। दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ साहब सिंह का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को धरातल पर पटवारियों की समस्याएं समझनी चाहिए, जो जनहित में भी है। वहीं, प्रशासन का प्रयास है कि राजस्व संबंधी जरूरी सेवाओं को जल्द सामान्य किया जाए। बॉक्स डीसी ने एसडीएम से मांगा पटवारियों की हाजिरी का ब्यौरा जिला उपायुक्त ने जिले के सभी एसडीएम से पटवारियों की हाजिरी का ब्यौरा मांगा है। प्रशासन की ओर से पटवारियों की उपस्थिति और उनके काम पर लौटने को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सरकार की सख्ती के बीच प्रशासनिक स्तर पर धरने पर नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें