फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात भर डटे रहे किसान, पुलिस ने कई नेताओं को विरासत में लिया

शाहाबाद में धान खरीद शुरू करने को लेकर मंगलवार को हुए बवाल के बाद रात भर किसान बड़ा रोड पर नेशनल हाईवे के समीप धरने पर डटे रहे। वही आज फिर प्रदेश भर से भारी संख्या में किसानों के धरना स्थल पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते पुलिस ने क ई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम में रात भर किसान नेताओं की तलाश में दौड़ती रही और सुबह 4:00 बजे ही भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला अध्यक्ष संजू नंबरदार व प्रदेश सचिव संजीव आलमपुर को पुलिस की टीमों ने घरों से ही हिरासत में ले लिया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने आज शाहाबाद में आंदोलन में बढ़ चढ़कर शामिल होने का हवन किया था। उक्त दोनों ही किसान नेता किसानों को बड़ी संख्या में शाहबाद पहुंचने का मंगलवार से ही आह्वान कर रहे थे। उधर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रवक्ता राकेश बैस व जसवीर सिंह मामू माजरा को पुलिस ने गढ़ दिवस मंगलवार को ही हंगामा के दौरान हिरासत में ले लिया था जिन्हें देर रात तक छोड़ नहीं गया था। उधर भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी रात भर धरने पर डटे रहे और उन्होंने सभी सिख संगठनों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वान किया है। आशंका जताई जा रही है कि आज फिर भारी संख्या में किसान शाहाबाद में इकट्ठा होंगे और फिर से पुलिस व किसानों में टकराव बन सकता है। गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया है कि आज बुधवार दोपहर तक धरना दिया जाएगा और उसके बाद प्रदेश भर से किसानों के पहुंचने के उपरांत आंदोलन की अगली रणनीति बनाकर कदम बढ़ाया जाएगा। उधर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है और रात भर धरना स्थल के आसपास पुलिस बल मौजूद रहा तो वही अन्य किसान संगठनों के नेताओं की गतिविधियों पर भी पुलिस की नज़रें टिकी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें