फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जुटने लगे किसान, दोपहर बाद लेंगे फैसला; चढूनी बोले, जब तक खरीद शुरू नहीं होगी

शाहाबाद में किसान आज दूसरे दिन फिर बड़ी संख्या में धरनास्थल पर जुटने शुरू हो गए हैं। पहले पंचायत में कल मंगलवार के प्रकरण व अब तक के सरकार के रहे रवैये पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद अगला फैसला लिया जाएगा। धरना स्थल पर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आज उम्मीद है कि बड़ी संख्या में किसान व जत्थेबंदियां पहुंचेंगी और वे उनका स्वागत करते हैं। यह लड़ाई हर एक किसान की है। जैसे ही किसान इक्कठा होंगे, तभी चर्चा कर अगली रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान खरीद शुरू करने की बजाए किसानों पर बर्बरता दिखाते हुए उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की है लेकिन यह सरकार के लिए ही उल्टा पड़ने वाला है। जनता सब देख रही है। यह सरकार की विफलता है कि समय आने पर धान खरीद करने को भी तैयार नहीं है। उनका कहना है कि किसानों से चर्चा कर बड़ा फैसला भ्ज्ञी लिया जा सकता है लेकिन यह तय है कि मोर्चा धान खरीद शुरू होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें