फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, दशहरा महोत्सव में की शिरकत: महाराजा शूर सैन की प्रतिमा का लोकार्पण

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दशहरा पर्व के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा का दौरा किया। उन्होंने जय भारत कला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाडवा में 98 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई महाराजा शूर सैन की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम के दौरान श्री जय भारत कला मंच की ओर से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि दशहरा का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस संदेश को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश दशहरा पर्व मना रहा है, जो यह संदेश देता है कि बुराई कभी अच्छाई पर जीत नहीं सकती और बुराई का अंत निश्चित है। मुख्यमंत्री ने सभी को हमेशा सकारात्मक रहते हुए अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें