बुढ़ाखेड़ा चौक के पास मंगलवार रात को दो अज्ञात आरोपियों ने सब्जी विक्रेता संजय सैनी (44) के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। विवाद सब्जी के 10 रुपये मांगने पर हुआ। बीच बचाए करने एक बेटी पहुंची तो उसकी भी पिटाई की गई। इससे बेटी की बाजू में चोट आई है। फिर आरोपी मौके से भाग गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृृत घोषित कर दिया। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने बेटी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।