चार चमन में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पिता सोनू ने पत्नी अनीता से चल रहे विवाद के बाद अपनी तीन माह की मासूम बच्ची दिव्यांशी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को मुगल कैनाल स्थित नाले में फेंक दिया। आरोपी ने खुद पहुंचकर पुलिस को बताया कि उससे कोई बच्ची छीनकर ले गया। बाद में सख्ताई से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने हत्या करके शव फैंकने की बात कबूल की। पुलिस ने नाले से शव को बरामद किया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।