फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल रोड समाज ने सरकार को घेरा, हर्ष एनकाउंटर की जांच समेत दो मांगों पर एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सुनील कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 02:47 PM IST

करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर आंदोलन कर रहे अखिल रोड महासभा ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। समाज ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में उनकी बाकी दो मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। समाज की तीन प्रमुख मांगों में से विधायक की सार्वजनिक माफी की मांग पूरी हो चुकी है, जबकि एनकाउंटर में शामिल बाकी अधिकारियों पर कार्रवाई और पूरे मामले की जांच सिटिंग जज या सीबीआई से कराने की मांग अभी लंबित है। अब समाज ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई प्राथमिकी में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है। अखिल रोड महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने कहा कि हर्ष एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई या सिटिंग जज से कराने की मांग को लेकर राज्यपाल और राष्ट्रपति को भी अवगत कराया गया है। समाज की ओर से सरकार को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद कार्यकारिणी की बैठक में आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। तीन में से एक मांग पूरी होने का दावा बलकार सिंह ने कहा कि समाज ने तीन प्रमुख मांगें रखी थीं। इनमें विधायक की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विधायक ने पहले केवल खेद जताया था, लेकिन समाज ने इसे पर्याप्त नहीं माना। इसके बाद विधायक ने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद यह मांग पूरी हुई। अब दो मांगें बाकी हैं। इनमें एनकाउंटर में शामिल अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई और मामले की जांच सिटिंग जज अथवा सीबीआई से कराने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस की भी होगी जांच रोड समाज के नेताओं ने कहा कि जब समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। समाज अब इस मामले की भी जांच की मांग कर रहा है। बलकार सिंह ने कहा कि उन्हें आशंका है कि किसी षड्यंत्र के तहत ऐसा करवाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसकी भी जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। आगे हाईवे पर प्रदर्शन नहीं करने की बात बलकार सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में समाज को अपनी मांगों को लेकर कोई विरोध प्रदर्शन करना पड़ा तो नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता, जिससे आम लोगों को परेशानी हो। आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अन्य स्थानों और शांतिपूर्ण तरीकों पर विचार किया जाएगा। कार्यकारिणी से असंतुष्ट लोग आगे आएं और मार्गदर्शन करें बलकार सिंह ने समाज के अंदर उठ रही असहमति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो लोग कार्यकारिणी की कार्यशैली से खुश नहीं हैं, वे आगे आएं और समाज को मार्गदर्शन दें। यदि समाज उनकी बात को उचित मानेगा तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उनसे कोई व्यक्तिगत परेशानी है तो वह सीधे उनके सामने अपनी बात रख सकता है। सरकार तक समाज की बात पहुंचाने का दावा बलकार सिंह ने कहा कि सरकार में रोड समाज की अच्छी हिस्सेदारी है और समाज के कई लोग विभिन्न पदों पर हैं। ऐसे में समाज के लोगों के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेगा और उन्हें पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें