करनाल। दीवाली और छठ पूजा के त्योहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार दोपहर को स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी देखने को मिली। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्री अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आए। त्योहारों के चलते स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।