फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रक्षाबंधन पर 46,823 महिलाओं को निशुल्क सफर करवा रोडवेज ने कमाए 35.65 लाख, 165 बसें रहीं ऑनरूट

जींद। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की ओर से महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का यात्रियों ने खूब फायदा उठाया। रोडवेज डिपो की बसों में 27 और 28 अगस्त को कुल 46,823 महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। वहीं इन दो दिनों में रोडवेज को कुल 35 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व मिला। सरकार ने महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। इस सुविधा का उद्देश्य बहनों को अपने भाइयों के घर तक आसानी से पहुंचाना और पर्व के दौरान उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाना था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने मायके और अन्य स्थानों तक सफर किया। इसको लेकर रोडवेज ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और महिलाओं को सुगम यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त तैयारियां की थीं। डिपो की 165 बसें ऑन रूट रहीं। इसके अलावा करीब 400 चालक और परिचालक ड्यूटी पर तैनात रहे। बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के संचालन पर विशेष निगरानी रखी गई। बॉक्स 27 अगस्त को 15.80 लाख, 28 को 19.85 लाख की आय रोडवेज के अनुसार 27 अगस्त को डिपो की बसों से करीब 15 लाख 80 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं रक्षाबंधन के अगले दिन 28 अगस्त को यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण रोडवेज की आय बढ़कर 19 लाख 85 हजार रुपये पहुंच गई। इस प्रकार दोनों दिनों में डिपो को कुल 35 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व मिला। रोडवेज डिपो, जींद के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि रक्षाबंधन पर 27 और 28 अगस्त को रोडवेज की सभी 165 बसें ऑन रूट रहीं। सुबह से लेकर शाम तक बसों का आवागमन जारी रहा। इसके कारण रोडवेज ने महिलाओं को निशुल्क सफर करवा दो दिनों में 35 लाख से ज्यादा कमाई भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें