फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद-सफीदों में इनेलो की बैठक, देवीलाल सम्मान समारोह की तैयारियों पर मंथन

जींद। इनेलो जिला पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जींद और सफीदों हल्के के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। बैठक में 27 सितंबर को नूंह मेवात में आयोजित होने वाले जननायक ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को न्योता देने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। रामपाल माजरा ने कहा कि जींद जिला इनेलो का गढ़ रहा है और पार्टी को यहां के कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार की नीतियों के कारण विभिन्न वर्गों में परेशानी है। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी में त्रुटियों के कारण लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। माजरा ने बड़े कारोबारियों के कर्ज माफ किए जाने और गरीब मजदूरों को परेशान किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए। ये आरोप उनके राजनीतिक बयान का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने और चौधरी अभय सिंह चौटाला के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश में प्रीपेड मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता जींद हल्का प्रधान पप्पू रेढू और सफीदों हल्का प्रधान दलेल कुंडू ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुमित्रा देवी, प्रदीप गिल, इंद्र सिंह कारखाना, सुदेश कंडेला, जगबीर जांगड़ा, लखविंद्र चहल मौजूद रहे। डॉ. अजय चौटाला को कभी नहीं माना अपना नेता इस दौरान पत्रकार वार्ता में रामपाल माजरा ने कहा था कि कांग्रेस की साजिश के तहत उनके नेताओं ने जेल काटी है। इस पर जब पूछा गया कि जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी जेल काटी है। वह भी आपका नेता है क्या, इस पर रामपाल माजरा ने कहा कि उन्होंने चौधरी देवीलाल व स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला को अपना नेता माना है। अजय चौटाला को कभी नेता नहीं माना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें