फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी

झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित लड़कियों के लिए चलाए जा रहे पांच दिवसीय किशोरावस्था व जीवन कौशल कार्यक्रम के दूसरे दिन बच्चों को बैंकिंग, यूपीआई, सेविंग, बीमा, डिजिटल शिक्षा, साइबर सेफ्टी, व्यक्तिगत विकास, संचार कौशल आदि की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक गांव ढाकला के मैनेजर राजेश गुलिया व उनके सहयोगी रामकुमार क्लर्क को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने उनका विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया। बैंक की टीम ने बच्चों को खाता खुलवाने से लेकर बचत, एफडी, बीमा सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं व सावधानियों को विस्तार से समझाया। बैंक में खाता कैसे खुलवाया जाता है, कौन-कौन से दस्तावेज साथ लगते हैं, कौन-कौन से फॉर्म भरे जाते हैं, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड कैसे जारी करवाए जाते है, खुले हुए खाते में एड्रेस, फोन नंबर आदि कैसे बदला जाता है, के बारे में जानकारी दी गई। अगर खाते से पैसे चोरी से निकल जाएं तो आप कहां व कैसे शिकायत कर सकते हैं। टीम ने लेनदेन के लिए विभिन्न प्रकार के यूपीआई, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम आदि की जानकारी भी दी गई। विद्यालय की राजनीतिक विज्ञान की प्रवक्ता यशवंती ने बच्चों को उदाहरण सहित साइबर क्राइम की विस्तार से जानकारी दी। साइबर क्राइम क्या है, वित्तीय धोखाधड़ी, फिशिंग, हैकिंग, डाटा चोरी आदि की जानकारी दी। कंप्यूटर, मोबाइल फोन, इंटरनेट या डिजिटल नेटवर्क, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि चलाते समय आपने क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें