कस्बा बादली में चोरों ने एक मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के फोन चोरी कर लिए। वारदात रात के समय शटर और ताला तोड़कर अंजाम दी गई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक सनी ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो महंगे मोबाइल फोन, अन्य कीमती सामान और गल्ले में रखे नकद रुपये गायब थे। सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मौके पर स्पेशल टीम की मदद भी ली गई। पुलिस ने दुकान मालिक सनी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।