रेवाड़ी के मसानी बैराज से आने वाले केमिकल युक्त जहरीले पानी को औरंगपुर लिंक ड्रेन (साहिबी नदी) के जरिए ड्रेन नंबर 8 में डालने के विरोध में 25 अक्टूबर को महापंचायत का आह्वान किया गया है। गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद गुलिया ने सभी किसान भाइयों को महापंचायत में पहुंचने का न्योता दिया है। विनोद गुलिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा खुला नाला और पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे यह जहरीला पानी हमारे झील (लो-लाइंग) क्षेत्र में ही रुक जाएगा और आसपास के गांवों के खेतों में फैल जाएगा। इस मामले को लेकर तीन बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसके चलते समाज के भले के लिए महापंचायत बुलाई गई है।महापंचायत में सातगामा प्रधान अनार सिंह के साथ नंगला कुतानी, जाहितपुर, ऊंटलोधा, औरंगपुर, सिलाना एवं सिलानी सहित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, बुजुर्ग और युवा साथी मौजूद रहेंगे।