फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

झज्जर। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, झज्जर, साइबर क्राइम पुलिस थाना, झज्जर, किशोर न्याय बोर्ड से जुड़े सदस्यों एवं संबंधित विभागों के रिसोर्स पर्सन्स द्वारा विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर विशाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली का दौरा किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन नीलम झांझरिया ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को पोक्सो अधिनियम, 2012, गुड टच एवं बैड टच, बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें बल्कि अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें और आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करें। द्यालय में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं किट्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अधिवक्ता सविता ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें