फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी के पंजाबियों वाले मंदिर में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व

बेरी। धर्मनगरी बेरी में पंजाबियोंं वाले मंदिर में गुरुनानक देव का 557 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले सुबह प्रभात फेरी भी निकाली गई। मंदिर में सुबह की आरती के बाद पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के शब्द कीर्तन की गूंज से धार्मिक एकजुटता का संदेश दिया। इस तरह भाईचारे की मिसाल गुरु नानकदेवजी जन्मोत्सव पर कई सालों से बेरी के पंजाबियों के मंदिर में दिखाई दे रही है। मंदिर स्थल गुरुद्वारे की तर्ज पर सजावट की गई। परिसर को फूलों की रोशनी से सजाया गया। चांदीनुमा दरबार साहिब को सजाया गया। यहां गुरुग्रंथ साहब की वाणी का पाठ हुआ। अरदास के बाद लंगर का भोग भी लगा। मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। धार्मिक एकता को दर्शाते इस उत्सव में पंजाबी समाज के अलावा क्षेत्र के अन्य बिरादरियों ने परिवार समेत शिरकत कर गुरु पर्व को आत्मसात किया। आजादी के बाद से है परंपरा पूर्व पार्षद नेतराम आहुजा ने बताया कि कई वर्षों से परंपरा चली आ रही है और बेरी के पंजाबियों वाले राधा कृष्ण मंदिर में हर वर्ष गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर में गुरुग्रंथ साहिब के अलावा अन्य हिंदू-देवता की मूर्तियां विराजमान की गई है। यहां राधा-कृष्ण के अलावा राम दरबार, मां दुर्गा, शिवालय भी है। इस अवसर पर नरेंद्र सचदेवा, राजेंद्र बांगा, अनुपम सचदेवा, मॉ. उमाशंकर, पार्षद प्रवीन सलूजा,चुन्नी लाल शर्मा, टिंकू सचदेवा, साहिल, पारस, कार्तिक, कन्नू, हिमांशु, रौनक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें