फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर, परिवार पहचान पत्र से जुड़ी मिलीं अधिक शिकायतें

उपमंडल कार्यालय बादली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर में अधिकतर समस्याएं परिवार पहचान पत्र से संबंधित रही। लोगों ने आय ठीक करने, परिवार में नाम जोड़ने व अलग करने सहित अन्य त्रुटियों को लेकर शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निपटारा किया, जबकि कुछ मामलों में संबंधित विभाग को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें