बेरी। श्राद्ध के बाद माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में 11 अक्तूबर से लगाने वाले मेले की तैयारियां को लेकर प्रशासन दिन-रात एक किए हुए है। प्रथम नवरात्र से लगाने वाले मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो, इसे लेकर प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। इस बार मुख्य मेला इस बार मुख्य मेला 17 से 19 अक्तूबर को लगेगा। प्रशासन के साथ-साथ नवरात्र पर्व को लेकर जहां श्रद्धालु अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं, वही दुकानों पर भी नारियल, चुन्नी व प्रसाद सजने लगे हैं। बाजारों में हर तरफ दुकानों पर लाल रंग की चुन्नी व नारियल सजे दिखाई दे रहे हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर जगह-जगह माता की चौकियां लगाने की भी तैयारी हो रही है। रविवार को शुरू होने नवरात्रों के चलते बाहर वाले मंदिर में सजावट के लिए दिल्ली के कारीगर पिछले दो-तीनों से तैयारी में लगे हुए हैं। हर नवरात्र को बाहर वाले में मंदिर को अलग सजाकर दरबार को हर रोज नया लुक दिया जाता हैं। इस बार 80 से अधिक सीसीटीवी से नजर रखी जाएंगे। अलग से महिला सैल बनाया जाएगा। सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रहेगी। 800 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। गौरवमयी है इतिहास मां भीमेश्वरी देवी एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां पर मां की प्रतिमा तो एक है, किंतु मां के मंदिर दो हैं। मां सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाहर वाले मंदिर में रहती हैं। वह 12 बजे मंदिर का पुजारी मां की प्रतिमा को गोद में लेकर अंदर वाले मंदिर जाते हैं। बाजार की तैयारियां भी जोरों पर मंदिरों में हो रही तैयारियों के साथ-साथ बाजार भी नवरात्रों की तैयारियों में जुट गया है। असर यह है कि करियाणा व्यापार से जुड़े लोगों ने त्यौहार के दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री का संग्रह करना शुरू कर दिया है। 5 रुपये से लेकर 1000 तक की चुनरी माता के श्रृंगार और पूजन में सबसे अहम हिस्सा होती है चुनरी। अगर माता की चौकी या पूजन में लाल चुनरी न हो तो पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। बेरी मंदिर के पास दुकानदार पवन उर्फ छांगा कंसल ने बताया कि इस बार बाजार में पांच से लेकर एक हजार रुपये तक की चुनरी आई है। वर्जन आगामी 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्रों के चलते साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 कर्मचारी लगाए गए हैं, जो बाहर वाले मंदिर से लेकर अंदर मंदिर तक की सफाई व्यवस्था को बनाए रखेंगे। हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई अच्छे ढंग से करवाई जा रही है। भक्तों की सुविधा के लिए मुख्य मेले के दिन मोबाइल शोचालय लगवाए जाएंगे। मुख्य मेले के दिन बड़ी स्क्रीन से भक्त लाइनों में खड़े माता के दर्शन करते रहेंगे। रोहित लोहचब, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका