फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा और नशामुक्त जीवनशैली का संदेश

बहादुरगढ़। विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, बहादुरगढ़ और सांखोल के सरकारी स्कूल में प्राकृतिक चिकित्सा एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बालकिशन तंवर, वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक एवं प्रभारी, भारतीय प्राकृतिक चिकित्सक संघ (इनपा), हरियाणा चैप्टर की ओर से किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बालकिशन तंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के सामने गंभीर चुनौती है और युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों में अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का अहम केंद्र हैं। कार्यक्रम में अमरजीत, महेंद्र, पूनम और सीमा ने सहयोग दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें