फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में सामूहिक विवाह समारोह संपन्न: 9 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में विधायक ने दी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

अनाज मंडी एसोसिएशन, हांसी के प्रधान हरिकेश सिंगला की ओर से आयोजित 9 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर हांसी के विधायक विनोद भयाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में उत्साह, खुशियों और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए की गई इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से बेटियों के विवाह में सहयोग करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देने के साथ समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। बीजेपी हांसी के विधायक विनोद भयाना ने उपस्थित लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया था। विधायक ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान करना और जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में भागीदार बनना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विधायक विनोद भयाना ने यह भी कहा कि आज के समय में विवाह जैसे आयोजनों पर होने वाले अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सामूहिक विवाह समारोह जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि आर्थिक अभाव किसी परिवार की खुशियों में बाधा न बने। सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने बाल विवाह को एक अपराध और सामाजिक बुराई बताते हुए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विवाह के लिए निर्धारित कानूनी आयु का पालन करने का संदेश भी दिया, जिसके अनुसार लड़की की आयु कम से कम 18 वर्ष और लड़के की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। मंडी प्रधान हरिकेश सिंगला ने कहा कि 9 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन करके उन्हें काफी खुशी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें