फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से धान लेकर पहुंचे दो ट्रक रेलवे फाटक पर फंसे, दमकोरा रोड पर दोनों तरफ लगा लंबा जाम; वाहन चालक परेशान

यूपी से धान लेकर आ रहे दो ट्रक गाँव दमकोरा के पास बने रेलवे फाटक के बीच फंस गए। दोनों ट्रक धान की बोरियों से लदे थे। पहले एक ट्रक के ड्राइवर ने फाटक के नीचे से ट्रक को निकलाने की कोशिश की,लेकिन वह फाटक के बीच फंस गया। उसके बाद दूसरे ट्रक के ड्राइवर ने यह कहते हुए ट्रक को निकालने की कोशिश की, वह निकाल लेगा। लेकिन दूसरा ट्रक भी फाटक के बीच फंस गया। जाम मे फंसे प्रत्यक्षदर्शी दिलबाग मोर व उनके साथी कुलवन्त ने बताया कि फाटक पर ट्रक फंसने के बाद दोनों तरफ वाहनो की लंबी लंबी कतारें लग गई। करीब एक घण्टे तक फाटक के दोनों तरफ वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसके बाद दोनों ट्रकों मे लदी ऊपर की बोरियों को उतारा गया व उसके बाद यह ट्रक फाटक पार कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें