फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: डिस्पेंसरी के बाहर हुआ हंगामा, डेढ़ घंटे लाइन में लगे रहे मरीज

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 04:58 PM IST

नागरिक अस्पताल में एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुली तो मरीजों की ओपीडी भी बढ़ गई। डिस्पेंसरी पर दवा लेने के लिए मरीजों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। यहां तक डेढ़ घंटे तक दवाई न मिलने पर मरीजों ने हंगामा भी किया। हालात ये हो गए कि कई मरीजों की पर्ची गुम हो गई तो किसी को डेढ़ से दो घंटे बाद दवाई मिली तो आधी-अधूरी दी गई। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक धक्का-मुक्की के हालात रहे। डिस्पेंसरी में सोमवार को एक ही फार्मेसी ऑफिसर की डयूटी रह और दो प्रशिक्षुओं के सहारे दवाई देने की व्यवस्था रही। मरीजों ने आरोप लगाए कि दवाई देने में समय लगाया जा रहा है और न ही उन्हें बताया गया कि कौन सी दवाई दे दी है और कौन सी रह गई है। यहां तक दवाई देने के बाद लेने के तरीके को भी नहीं बताया गया। रतिया से आई महिला मरीज ने आरोप लगाया कि उसकी पर्ची गुम कर दी गई। डेढ़ घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी उसे दवाई नहीं दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें