फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: 18 दिनों बाद खुले स्कूल, पहले दिन 60 फीसदी रही विद्यार्थियों का हाजिरी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 03:17 PM IST

जिले में कड़ाके की ठंड के चलते 18 दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल दोबारा खुल गए। लंबे अंतराल के बाद विद्यालयों में बच्चों की चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब 60 प्रतिशत ही रही। ठंड का असर अब भी बना होने के कारण कई अभिभावकों ने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में सतर्कता बरती। शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जनवरी से अवकाश घोषित किया था। 15 जनवरी तक अवकाश था, लेकिन ठंड बढ़ने के कारण 18 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया गया था। सोमवार से स्कूल दोबार से शुरू हो गए हैं। सोमवार को जैसे ही स्कूल खुले, शिक्षक और स्टाफ समय पर स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने बताया कि अवकाश के कारण पाठ्यक्रम कुछ पीछे रह गया है, जिसकी भरपाई के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। विशेष रूप से बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा ताकि उनकी परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई का कहना है कि ठंड को ध्यान में रखते हुए कुछ सावधानियां भी बरती जा रही हैं। बच्चों को गर्म कपड़ों में आने की छूट दी गई है और सुबह की गतिविधियों को सीमित रखा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें