फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हाथ में तेजधार हथियार लेकर 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़े, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

शहर में देर रात सड़क किनारे खड़ी 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ने के मामले में अब आरोपी युवक की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में युवक हाथ में तेजधार हथियार लेकर बेखौफ अंदाज में वाहनों के शीशे तोड़ता नजर आ रहा है। युवक की यह हरकत कैमरे में कैद होने के बाद वारदात से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार युवक ने जवाहर चौक से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमते हुए एक के बाद एक 20 से अधिक गाड़ियों को निशाना बनाया। किसी वाहन का अगला शीशा तोड़ा गया तो किसी का पिछला और किसी गाड़ी के साइड वाले शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सुबह जब वाहन मालिक घरों से बाहर निकले तो अपनी गाड़ियों की हालत देखकर हैरान रह गए। सीसीटीवी फुटेज में युवक हाथ में हथियार लेकर सड़क पर घूमता और वाहनों पर वार करता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद शहरवासियों में रोष है। वहीं, वारदात के दौरान युवक का आधे शहर में घूमकर उत्पात मचाना पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का सवाल है कि आखिर इतनी देर तक युवक सड़कों पर वारदात करता रहा और पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। अब पुलिस के सामने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की चुनौती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें