फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में चनकोठी और खान मोहम्मद ने जीती प्रतियोगिता

फतेहाबाद। शहर के सेक्टर-10 स्थित दशहरा मैदान में वीरवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन सुंदर नगर क्रिकेट कमेटी की ओर से करवाया जा रहा है। दूसरे दिन 12 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने प्रतियोगिता की पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास होता है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान कमेटी के सदस्य अशोक पातड़, जसप्रीत सिंह, बिल्ला भाउ, अजय भाटी. अमित बागड़ी सहित मंच संचालक जैकी हड़ोली आदि मौजूद रहे। कमेटी सदस्य अशोक पातड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी। दूसरे दिन मैदान में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें