फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कैबिनेट मंत्री गंगवा ने आप को बताया देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2026 05:57 PM IST

टोहाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणवीर गंगवा ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वे टोहाना स्थित ज्योतिपुंज गौशाला में गौ समितियों को चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली भी मौजूद रहे, लेकिन दोनों नेताओं के बीच दूरी साफ नजर आई। दोनों नेता कैबिनेट मंत्री के पास ही खड़े थे, लेकिन विपरीत दिशाओं में मुंह किए रहे और एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणवीर गंगवा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर बनी थी, लेकिन आज खुद देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ ईमानदार सांसद अब इसे छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। गंगवा ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया और विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में पंजाब में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें