टोहाना। अनुभवी स्वास्थ्य मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट हरियाणा के दसवें स्थापना दिवस पर जिला फतेहाबाद व ग्रामीण टोहाना इकाई की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह नौ बजे शुरू किया गया। दोपहर करीबन दो बजे तक 100 से अधिक रक्तदाता रक्तदान कर चुके थे। आवश्यकता के अनुसार दो टीमें बुलाई गई थीं। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा और जाखल सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजेश क्रांति ने शिरकत की। शिविर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजायब सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अजायब सिंह ने बताया कि संगठन की स्थापना 2017 में हुई थी। तभी से एक ही उद्देश्य रखा गया कि जितनी हो सके मानवता की सेवा करनी है। स्थापना दिवस की खुशी में ही यह रक्तदान शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी साथी अपना खून निकालकर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आते हैं। संगठन के साथियों में नशे से दूरी का भी संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी मानवता की सेवा के लिए ऐसे कार्य करता रहेगा।