फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, 27 तक चलेगी कथा

टोहाना। पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के निवास पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। कथा का वाचन आचार्य अरविंद शरण कर रहे हैं। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने बताया कि टोहाना की पावन धरती पर कथावाचक के पहुंचने पर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया है। गांववासी, परिवारजन और पूरे हल्के के लोगों को कथा में आमंत्रित किया गया है। सभी मिलकर परिवार, शहर, हल्का, प्रदेश और देश में सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना करेंगे। उन्होंने कहा कि सबके घरों में सुख, शांति और समृद्धि आए, यही प्रभु चरणों में प्रार्थना है। भागवत कथा के माध्यम से परिवार खुशहाल रहें, फलें-फूलें, यही कामना है। कथावाचक आचार्य अरविंद शरण ने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी की कृपा से कथा आरंभ हो रही है। भागवत का मूल उद्देश्य भटके हुए समाज को सही दिशा देना है। भ्रम को दूर करने के लिए शास्त्रों की विद्या से बड़ा कोई उपाय नहीं है। वही राजनीति सफल है, जो धर्म के अनुकूल हो। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। 27 नवंबर तक कथा चलेगी। 28 नवंबर को हवन और ठाकुर जी का भंडारा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें