फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में कब्जा हटाने के बाद दोबारा अवैध निर्माण का आरोप, पंचायत ने कार्रवाई की मांग की

जिला के गांव मिराना , तहसील रतिया में कब्जा कार्रवाई के बाद दोबारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के अनुसार 13 अगस्त 2026 को प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा कार्यवाही की गई थी। मौके पर जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली, मजदूर और तारबंदी का सामान भी मौजूद था। पंचायत का आरोप है कि मकान हटाने के बाद मलबा उठाने और तारबंदी की कार्रवाई पूरी नहीं करवाई गई तथा थाना प्रभारी द्वारा दो दिन का समय दिए जाने के बावजूद बाद में कार्रवाई टाल दी गई। पंचायत के मुताबिक 29 सितंबर को आरोपियों ने दोबारा कब्जा शुरू कर दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और 112 पर भी कॉल की गई। 30 सितंबर को पंचायत द्वारा शिकायत देने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बीडीपीओ के माध्यम से एफआईआर की मांग भी की गई है। पंचायत ने प्रशासन से जांच कर अवैध कब्जा तुरंत रुकवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें