मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की राज्य स्तरीय रिव्यू बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा। ये अभियान देश के युवाओं को जोड़ कर समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का कार्य करेगा। बैठक में कैबिनेट के कई मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलों के उपायुक्त और अधिकारी भी वर्चुअल तरीके से बैठक का हिस्सा बने।