फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंढाल एनएच-9 पर ट्रक और ऑटो की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल

मुंढाल में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार शाम करीब 6:30 बजे ट्रक और ऑटो की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हांसी की कृष्णा कॉलोनी निवासी सीताराम की मौत हो गई। उन्हें नागरिकों द्वारा महम अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल भी हांसी के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी राजेश के अनुसार, हांसी की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। सूचना मिलने पर डायल 112 और मुंढाल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। वहीं, मुंढाल चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से नेशनल हाईवे-9 पर ऑटो और कंटेनर के बीच हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से दो घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि तीन घायलों को पुलिस ने मौके से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल सीताराम निवासी कृष्णा कॉलोनी, हांसी को महम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें