फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में छात्रों की हौसला अफजाई करने पहुंचे सासंद चौ. धर्मबीर सिंह, कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में, ये युवा ही देश का भविष्य

भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पीएम मोदी के सेवाकाल के 25 वर्षों की सराहना कर ब्रिक्स सम्मेलन की अगुवाई को देश की बड़ी ताकत बताया। सांसद सोमवार को कॉलेज में आए नव आगंतुक विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे थे। महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में पहली बार दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भिवानी महेन्द्रगढ से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई होनहार बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि ये युवाओं का देश, दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत देश में है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, हम उन्हें राह दिखा सकते हैं, पर समस्याओं का समाधान इन्हें खुद करना होगा। सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के सेवाकाल के 25 वर्षों पर कहा कि देश में पहली बार किसी नेता ने परिवारवाद छोड़ कर निःस्वार्थ भाव से अपने प्रदेश व देश की इतने लंबे समय सेवा की है। उन्होंने कहा कि मोदी योग की ताक़त से मात्र चार घंटे की ही नींद लेते हैं। वहीं बिक्रस सम्मेलन को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हम एक परिवार को एकजुट नहीं कर पाते वहीं पीएम मोदी ने दुनिया के इतने देशों को एक मंच पर एकजुट किया। टेक्नोलॉजी व मिनरल्स को हथियार के तौर पर इस्तेमाल ना करने की मोदी की अपील का किया समर्थन। उन्होंने कहा कि इनका गलत प्रयोग की बजाय सही प्रयोग से ही दुनिया को फायदा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें