गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने पीछे से कबाड़ लदे ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ठेला चला रहे एम्स थाना क्षेत्र के नीना थापा निवासी बाबूहक (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मोबिदा खातून (36) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी चौरीचौरा पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।