सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निशांक श्रीवास्तव, प्रो. रविंद्र कान्हेरे, नागेंद्र पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए विज्ञान आधारित मॉडलों और उनकी प्रस्तुतियों को देखा।