नोएडा जिन्दल पोलो एस्टेट नोएडा में आयोजित जिन्दल पैंथर शील्ड के रोमांचक मुकाबले में जिन्दल पैंथर ने अरावली को 8–6.5 गोल के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच पूरे मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिन्दल पैंथर की ओर से सिमरन शेरगिल ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके अहम गोल ने टीम को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के संरक्षक नवीन जिन्दल ने भी एक महत्वपूर्ण गोल कर जीत में योगदान दिया। गौरव सहगल और सिद्धांत शर्मा ने भी टीम के प्रदर्शन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। अरावली की टीम में अंगद कलां, जेएम जूरी, नवीन सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल थे। टीम ने पूरे मुकाबले में जिन्दल पैंथर को कड़ी चुनौती दी और आखिरी क्षण तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। इस जीत के साथ जिन्दल पैंथर की नजरें अब शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वल्कन पोलो के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी लीग मुकाबले पर हैं। यह मैच शनिवार को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले बेहद महत्वपूर्ण होगा।