दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत ग्रीन वैली एकेडमी की छात्राओं ने महिला पुलिस थाने का भ्रमण किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से मदद लेने की प्रक्रिया भी समझाई।