फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

Digvijay Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 10:41 PM IST

नोएडा में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला ओलंपिक संघ, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में 29 अगस्त 2026 शनिवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन थर्ड स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में आयोजित होगी। इसमें बालकों की 5 किमी और बालिकाओं की 3 किमी की दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ सुबह 7 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट धावकों को नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी एथलीटों के लिए पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें