इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक पुनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मिशन शक्ति सैट कार्यक्रम में 108 देशों की महिलाओं की ओर से सेटेलाइट बनाया जा रहा है। छात्राओं की क्षमता काफी अधिक है। स्पेस तकनीकी में यह मील का पत्थर साबित होगा। युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत युवाओं को जोड़ा जा रहा है। इसरो का कार्यक्रम देश के युवा के लिए हैं। इन स्पेस भी इस तरह का काम को करेगा। नार्थ इंडिया के युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज है। साउथ इंडिया में केंद्र अधिक हैं। यदि यहां भी केंद्र स्थापित किए जाएं तो नार्थ इंडिया के बच्चे भी जुड़ेंगे।