त्योहारों की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे ज्यादा मरीज आंखों और सांस संबंधी समस्याओं को लेकर अस्पताल पहुंचे।