ग्रेटर नोएडा में लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सीटू, जनवादी महिला समिति, अखिल भारतीय किसान सभा तथा विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों, मतदाता सूची की पारदर्शिता तथा संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दे उठाए। लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ समेत नारे लगाए। राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।