फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में गुंडा व माफिया राज सपा के सरकार में था', देखें अमर उजाला के सवाल पर क्या बोले अनुराग ठाकुर

Wed, 26 Aug 2026 03:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो और सेंटर मार्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से अमर उजाला के संवाददाता अंकुर त्रिपाठी ने सवाल किया कि सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही सांसद डिंपल यादव ने महिलाओं को सरकार आने पर हर साल 40000 देने की बात कही है।

इसका जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी में गुंडाराज माफिया राज सपा और बसपा के सरकारों में होता था। योगी आदित्यनाथ की दो बार की सरकार में ये सब खत्म हो चुका है। महिलाएं व बच्चियां देर रात भी कहीं भी आ जा सकती हैं। सरकार तेजी से विकास कर रही है। ये वही लोग हैं जो प्रदेश की तरक्की नहीं चाहते हैं। डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर ले जा रही है। जेन जी के आंदोलन पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में आईआईटी से लेकर आईआईएम,मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई गई है। लगातार छात्रों को मौका दिया जा रहा है। वह तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश तरक्की की राह पर है। योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश की 25 करोड़ जनता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें