दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल से रामपुरा तक कई जगह स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकोहपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क और सेक्टर 77, 78 व 79 को जोड़ने वाली सड़क पर भी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात के समय इन सड़कों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले सात-आठ महीने से यह समस्या बनी हुई है। कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।