गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) अपने क्षेत्र में आने वाले तालाबों और जलाशयों की जमीन का पूरा रिकॉर्ड तैयार कराने की योजना बना रहा है। इसके लिए निगम की ओर से विशेष सर्वे एजेंसी और कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार किया गया है। इसके तहत तालाबों की राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर पहचान, सीमांकन, डीजीपीएस और टोटल स्टेशन सर्वे के साथ ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद सभी तालाबों और जलाशयों का डिजिटल इन्वेंटरी तैयार किया जाएगा।