एनएचएआई द्वारा दिल्ली के धौला कुआं से गुरुग्राम के खेड़कीदौला तक दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बने तीन भूमिगत पैदल पारपथ और करीब 16 फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की मरम्मत कराई जाएगी। सुधार कार्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जल्द ही टेंडर जारी करने की योजना है। कई एफओबी और भूमिगत पैदल पारपथ काफी पुराने हो चुके हैं और उनमें मरम्मत कराने की दरकार है।