फरीदाबाद में नगर निगम प्रशासन वैक्यूम आधारित तकनीक वाली मशीनों के जरिए शहर की सड़कों पर पड़े कूड़े को साफ करेगा। जटायू नामक मशीन एक घंटे में 50 मजदूरों क़े बराबर कूड़ा उठाने का काम करती है। वैक्यूम तकनीक़ आधारित मशीन सड़क किनारे पड़े कूड़े को आसानी से साफ कर देती है और फिर इस कूड़े को कचरा केंद्र पर डाल दिया जाता है।