देहरादून के आराघर मॉडर्न कॉलोनी स्थित उत्तरायण कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्र पर्व के अवसर पर पूजा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। माता के विसर्जन से पहले मंदिर में सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई। इस दौरान माता की भक्तों ने सिंदूर खेला कर नृत्य किया और उत्साह के साथ पर्व मनाया। मां की विदाई से पहले मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।