उत्तराखंड के देहरादून के चार लोग मंगलवार को राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में मृत मिले हैं। चारों एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (52), कमलेश (48), नीलम (35) और नितिन उपाध्याय (32) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि परिवार तीन-चार दिन पहले बालाजी मंदिर मेहंदीपुर राजस्थान में दर्शन करने गया था। जो संदिग्ध अवस्था में आज दिन के करीब ढाई-तीन बजे राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी आश्रम में मृत अवस्था में मिले हैं। चारों लोग आश्रम के एक ही कमरे में ठहरे हुए थे। पिता पुत्र दोनों ऑर्डनेंस फैक्टरी में नौकरी करते थे। मृतक नितिन अविवाहित था और नीलम का अपने पति आदि से विवाद चल रहा था जिस कारण वह अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी।