सुबह हुई तेज बारिश के बाद शिवालिक की पहाड़ियों पर घने कोहरे की चादर छा गई। कोहरे और बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई और वातावरण सुहाना हो गया। रिस्पना पुल क्षेत्र में हल्की रिमझिम बारिश के बीच वाहन और राहगीर गुजरते नजर आए। बारिश और कोहरे के बीच मौसम का बदला मिजाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।